
इंडियन कौंसिल एक्ट 1861 भारत में पहली बार विधानपरिषद की स्थापना की गयी | गवर्नर जेनेरल को अध्यादेश जारी करने का अधिकार दिया गया | भारत में पहली बार कैबिनेट पद्धति की शुरुआत की गयी | गवर्नर जनरल की कार्यकारिणी सदस्यों के बीच विभागों का बँटवारा किया गया
इंडियन कौंसिल एक्ट 1892 भारत में पहली बार चुनाव की शुरुआत की गयी और विधान परिषद् के सदस्यों का चुनाव किया गया | विधान परिषद् सदस्यों को प्रश्न पछने का अधिकार दिया गया अपितु पूरक प्रश्न नहीं पूछ सकते थे | सदस्यों को बजट पे बोलने का अधिकार दिया गया लेकि मत देने का अधिकार नहीं दिया गया इंडियन कौंसिल एक्ट 1909 गवर्नर जनरल की कार्यकारिणी परिषद् में एक भारतीय सदस्य की नियुक्ति का प्रावधान किया गया और इस पद पर सत्येंद्र प्रसाद की नियक्ति की गयी | मुसलमानो के लिए एक अलग निर्वाचन मंडल की व्यवस्था की गयी और इसी व्यवस्था के तहत मुसलमानो के लिए आरक्षण की भी व्यवस्था की गयी और आरक्षित सीटों पर केवल मुसलमानो को मत देने का अधिकार दिया गया| 1909 के अधिनियम को मार्ले मिंटो सुधर अधिनियम कहा गया इस समय मार्ले भारत के सचिव और मिंटो गवर्नर जनरल थे
सरकार अधिनियम 1919
इस अधिनियम को मांटेग्यू चेम्सफोर्ड अधिनियम भी कहा जाता है | इस समय मांटेग्यू सचिव और चेम्सफोर्ड गवर्नर जनरल थे | सिख के लिए एक अलग निर्वाचन मंडल की स्थापना की गयी केंद्र में द्वी सदनीय व्यवस्था का प्रावधान किया गया [1 ] राज्य परिषद् [2 ] विधान सभा सिविल सेवको की नियुक्ति के लिए एक लोक सेवा आयोग का गठन किया गया इसी के तहत 1926 में UPSC की स्थापना की गयी | राज्यों में दोहरी शासन प्रणाली की स्थापना की गयी अर्थात राज्य के गवर्नर एवं लोकप्रिय मंत्रियो का दोहरा शासन इसके अंतर्गत प्रांतो की विषय को आरक्षित और हस्तनांतरित 2 भागो में बांटा गया आरक्षित विषय गवर्नर के अधीन और हस्तनांतरित विषय लोकप्रिय मंत्रियो के हाथो में सौंप दिया गया इस अधिनियम द्वारा पहली बार भारतीयों को शासन में हिस्सेदारी दी गयी भारत सरकार अधिनियम 1935 इस अधिनियम को मिनी संविधान कहा जाता है ब्रिटिश भारत और देशी रियासत को मिलाकर भारत को एक संघ बनाने का प्रावधान था जिसमे ब्रिटिश भारत को शामिल होना जरूरी था अपितु देशी रियासत शामिल हुआ नहीं इसलिए संघ अस्तित्व में आया नहीं | प्रांतो में दोहरे शासन को समाप्त कर प्रांतो में प्रांतीय स्वायत्ता की स्थापना की गयी जिसके तहत लोकप्रिय मंत्रियो को गवर्नर के अधीन रहकर काम करना था | भारत में एक supreme court और RBI की स्थापना की गयी